Wednesday, October 21st, 2026

बांग्‍लादेश वायुसेना को भारत ने गिफ्ट किया विंटेज आलॉएटे- 3 हेलीकॉप्‍टर 

नई दिल्‍ली
भारत और बांग्‍लादेश के वायुसेना प्रमुखों ने एक दूसरे को 'विंटेज विमान' उपहार में दिया है। उन्‍होंने ऐसा इसलिए किया है ताकि बांग्‍लादेश मुक्ति संग्राम की स्‍वर्ण जयंती को यादगार बनाया जा सके। चार दिवसीय सदभावना यात्रा के आखिरी दिन IAF चीफ आरकेएस भदौरिया ने बांग्‍लादेश वायुसेना को एक विंटेज आलॉएटे- 3 हेलीकॉप्‍टर भेंट किया। इसी तरह बांग्‍लादेश के वायुसेना प्रमुख ने पाकिस्‍तानी एफ 86 सेबर फाइटर जेट उपहार में दिया जो 1971 वॉर के बाद से सुरक्षित रखा गया था। इन दिनों विमानों को दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों की यादगार के तौर पर म्‍यूजियम में रखा जाएगा। आपको बता दें कि आरकेएस भदौरिया चार दिनों के लिए सदभावना यात्रा पर बांग्‍लादेश में हैं। बांग्‍लादेश वायुसेना चीफ ने उन्‍हें आने का निमंत्रण दिया था। भदौरिया 22 फरवरी को बांग्‍लादेश पहुंचे थे।

इस दौराना दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए कई द्विपक्षिय वार्ताएं हुईं। 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत की। भदौरिया ने बांग्‍लादेश वायुसेना के प्रमुख परिचालन ठिकानों का भी दौरा किया। आपको बता दें कि विंटेज आलॉएटे- 3 हेलीकॉप्‍टर 1962 में विकसित किया गया था। 

 

#विंटेज आलॉएटे- 3 हेलीकॉप्‍टर 

Source : Agency

पाठको की राय